-
Advertisement
रब ने बना दी जोड़ी: 3-3 फीट दूल्हा-दुल्हन की शादी ने जीता दिल! जम कर नाचे गांव के लोग
3 Feet Groom And Bride Marriage: कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती हैं…..हरियाणा के कैथल जिले में हुई एक अनोखी शादी ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। खास बात ये है कि दूल्हा और दुल्हन की लंबाई महज 3-3 फीट है। इसके बावजूद इन दोनों की जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया है। चंदाना गांव के रहने वाले 26 वर्षीय विक्रम की शादी जींद के हाट निवासी प्रियंका से हुई।
पूरा गांव उनके स्वागत में उमड़ पड़ा
कद छोटा होने के कारण विक्रम की शादी नहीं हो पा रही थी। विक्रम ने अपने भाईयों की शादी को प्राथमिकता दी। उन्हें लगता था कि उनके लिए भी कोई ना कोई दुल्हन जरूर होगी। हुआ भी फिर कुछ ऐसा। विक्रम को बेहद खूबसूरत दुल्हनिया मिलीं। दूल्हा दुल्हन की जोड़ी देख लोग उनके साथ सेल्फी लेने से खुद को रोक भी नहीं पाए। विक्रम अपनी दुल्हन को लेने के लिए जींद के हाट गांव बुलेट पर सवार होकर पहुंचे थे। बारात में विक्रम का जोश और बुलेट पर उनके डांस ने सबका दिल जीत लिया। जैसे ही विक्रम अपनी 25 वर्षीय पत्नी प्रियंका के साथ चंदाना गांव लौटे, पूरा गांव उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। लोग इस जोड़ी के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे।
लोग मुझे बौना-बौना कहते हैं
दूल्हा बने विक्रम ने बताया- लोग मुझे बौना-बौना कहते हैं, लेकिन मैं इसे उनका प्यार समझता हूं। पहले भी कुछ रिश्ते आए थे, लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि उस समय मेरे बड़े भाइयों की शादी नहीं हुई थी। परिवार की जिम्मेदारियों को खुद से ऊपर रखने वाले विक्रम ने भाइयों के बसने के बाद ही अपने घर के बारे में सोचा। विक्रमएक जागरण मंडली में काम करते हैं, वो मानते हैं कि ये सब भगवान का आशीर्वाद है। उनके पिता दर्शन लाल कहते हैं कि बेटे का घर बसने से पूरे परिवार में खुशियों का माहौल है। आज पूरा इलाका इस ‘पावर कपल’ को आशीर्वाद दे रहा है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

