-
Advertisement
इंसानों के लिए क्यों घातक है बर्ड फ्लू
शिमला। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और केरल में बर्ड फ्लू दस्तक दे चुका है। बर्ड फ्लू से इन राज्यों में सैंकड़ों प्रवासी पक्षियों, कौवों और मुर्गियों की मौत हो चुकी है। इन राज्यों में जहां-जहां भी बर्ड फ्लू से पक्षियों या कौवों की मौतें हुईं हैं वो सभी अलर्ट पर हैं। इसके अलावा ऐसे इलाकों में पोल्ट्री उत्पादों पर बैन लगा दिया गया है। यानी ऐसे इलाकों में मछली, चिकन या अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लुएंजा भी कहा जाता है। ये एक वायरल संक्रमण है। इसके स्ट्रेन भी कोरोना की तरह कई तरह होते हैं, लेकिन H5N1 बर्ड फ्लू पक्षियों से इंसानों में फैल सकता है। एवियन इन्फ्ल्युएंजा या बर्ड फ्लू चिकन, टर्की, गीस, मोर और बत्तख जैसे पक्षियों में तेजी से फैलता है। ये इतना जानलेवा है कि पक्षियों के अलावा इससे इंसानों की भी मौत हो सकती है। हालांकि इंसानों को वायरस होने की आशंका कम रहती है, लेकिन अगर ये इंसान को हो जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है।