- Advertisement -
ऊना। उपमंडल हरोली के तहत ईसपुर में सांप के काटने से 45 वर्षीय महिला की मौत ( Death) हो गई। मृतक महिला की पहचान सुमन देवी पत्नी प्रकाश चंद निवासी ईसपुर के रूप में हुई है। पुलिस( Police)ने शव का पोस्टमार्टम ( Postmortem करवा अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को सुमन देवी निवासी ईसपुर में पशुओं के लिए पशुशाला का निर्माण कर रही थी। इस दौरान सांप ने महिला को काट लिया। तबीयत बिगड़ऩे पर महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हरोली अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
- Advertisement -