- Advertisement -
ऊना। पुलिस थाना अंब के तहत मुबारिकपुर में 58 वर्षीय एक महिला ने गलती से घर में पड़ी कोई जहरीली दवाई (Poision) निगल ली। जिसके चलते महिला की तबियत खराब हो गई। गंभीर हालत में महिला को परिजन उपचार के लिए सिविल अस्पताल (Hospital) अंब लेकर पहुंचे। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने बुधवार शाम करीब छह बजे विटामिन की दवाई खाने की बजाए गलती से घर मे पड़ी कोई अन्य दवाई खा ली। जिसके कारण अचानक उसकी तबियत बिगड़नी शुरू को गई और स्वजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां पर उसकी तबियत में कोई सुधार न होता देख डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाने के बाद गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Una) रेफर कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने की है।
- Advertisement -