-
Advertisement
पति की हत्या कर पत्नी ने मायके के आंगन में गाड़ दिया शव, इस आदत से थी परेशान
Last Updated on July 2, 2022 by Neha Raina
उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसका शव अपने मायके के घर के आंगन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। महिला का कहना है कि वो अपने पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी।
ये भी पढ़ें-महज 900 रुपए की उधारी, भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग
मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक की मां ने कई दिनों से लापता बेटे की तलाश के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पत्र में मृतक की मां सुमित्रा देवी निवासी गांव मंगत खेड़ा ने बताया कि उनका बेटा ओम प्रकाश घर से कहीं चला गया है और अभी तक घर नहीं लौटा है। जिसके बाद पुलिस ओम प्रकाश की तलाश में जुड़ गई और पुलिस ने जांच में ससुराल वालों पर शक होने का शिकंजा कसा। पुलिस ने पुरवा थाना क्षेत्र के अमरी गांव में ससुराल वालों से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान ओम प्रकाश की पत्नी सावित्री ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
वहीं, पुलिस ने सावित्री की निशानदेही पर ओम प्रकाश का शव बरामद कर लिया, जो कि सावित्री ने घर के आंगन में ही 4 फीट गहरे गड्ढे गाड़ दिया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने सावित्री को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। सावित्री का कहना है कि वे अपने पति की शराब पीने और रोज-रोज मारपीट करने की आदत से परेशान थी। मामले की पुष्टि करते हुए थाना पुरवा के एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि ओम प्रकाश 25 जून से लापता था। आज अब उसका शव उसी के ससुराल से मिला है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में उसकी पत्नी द्वारा उसकी हत्या कर शव गाड़ देने की बात सामने है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
Tags