- Advertisement -
हमीरपुर। हिमाचल (Himachal) के हमीरपुर (Hamirpur) से सटे डिडवीं गांव की रहने वाली एक महिला ने विदेश में रहने वाले पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो के माध्यम से पीड़िता ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi), सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने वीडियो के माध्यम से बताया कि 25 जनवरी 2019 को उसकी शादी सलौणी के साथ लगते गांव सालन के रहने वाले विवेक पुत्र किशोरी लाल के साथ हुई थी।
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह दोनों बहरीन चले गए, लेकिन विदेश में जब वह गर्भवती हुई और अस्पताल में चेकअप के लिए जाने लगी तो पति उसे अकेले छोड़ जाता।इसके बाद पति उसे बहरीन से दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ कर वापस विदेश चला गया। एयरपोर्ट से वह अपने ससुराल पहुंची। यहां पहुंचने पर ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। फिर वह अपने मायके आ गई।
इस दौरान उसने कई बार पति से मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपने मोबाइल नंबर बदल लिया। महिला ने वीडियो में बताया कि उसने एक बच्चे को बीते साल जन्म दिया। जो अब 13 माह का हो चुका है, लेकिन पिता ने कभी भी अपनी पत्नी और बच्चे से संपर्क नहीं किया। पीड़िता ने बताया कि बड़सर पुलिस और हमीरपुर महिला पुलिस थाने में कई बार घरेलू हिंसा संबंधित शिकायत भी की। जिसके चलते ससुराल पक्ष ने जान से मारने की धमकी देने लगे। वहीं, इस दौरान उसके घर के सदस्यों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। महिला ने वीडियो संदेश जारी कर न्याय की गुहार लगाई है।
- Advertisement -