-
Advertisement
Mahakumbh : भीड़ में पति खो ना जाए, महिला का जबरदस्त जुगाड़ हो रहा वायरल-देखें Video
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ (Prayagraj Mahakumbh) चल रहा है,ऐसे में कई किस्से-कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसे में कई वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसे देखकर लोगों का मनोरंजन भी हो रहा है। हर दिन लाखों लोग पवित्र संगम पर डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। आज हम उन्हीं में से एक वीडियो की झलक आपको दिखाने जा रहे हैं,जिस पर इंटरनेट यूजर्स प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुंभ मेले की भीड़ में एक महिला (Women) सिर पर बोझा लेकर चल रही है। उसके हाथ में एक रस्सी है। यह रस्सी महिला के पीछे चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति की कमर से बंधी है। महिला आगे.आगे चल रही है और शख्स पीछे.पीछे। यह देखकर लोगों ने अंदाजा लगा लिया है कि पति-पत्नी है। जिसमें महिला पति को मेले की भीड़ में खोने के डर से रस्सी से बांधे (Tied Husband With Rope) है। वीडियो बेहद प्यारा है। जिससे साफ दिख रहा है कि महाकुंभ में भीड़ में लोग अपनों के खोने के डर से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं।
भगवान दोनों की जोड़ी बनाए रखना
वीडियो (Video) देखने के बाद एक शख्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि गांव के लोग कितने सीधे होते हैं। दूसरे शख्स का कहना है कि एक सच्ची जीवनसाथी, भगवान दोनों की जोड़ी बनाए रखना। एक शख्स ने लिखा है पचपन का प्यार। लोग दोनों के मासूमियत की तारीफ करते भी थक नहीं रहे हैं। वीडियो पर हजारों लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
-पंकज शर्मा