-
Advertisement

गजब ! इस देश में एक जैसे ही कपड़े पहनते हैं महिलाएं और पुरुष
दुनिया में कई देश हैं और सबकी अपनी परंपरा और पहनावा होता है। हर देश में कुछ ना कुछ खास औऱ अलग होता है। कई देश अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, तो कई देशों की अनोखी संस्कृति और वहां के नागरिकों का रहन-सहन उसे विशेष बनाता है। कुछ इसी तरह का एक देश मेडागास्कर भी है, जो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। आज हम आपको मेडागास्कर (Madagascar) से जुड़े कुछ अनोखे तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मेडागास्कर का पूरा नाम रिपब्लिक ऑफ मेडागास्कर है, जो अफ्रीका के दक्षिणी तट के पास इंडियन ओशियन (Indian Ocean) में एक द्वीपीय देश है। इस देश में बसने वाले लोग बोर्नियो द्वीप से आए, जो अब ब्रुनेई, इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच विभाजित है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मेडागास्कर में बच्चे हो या बूढे़ या फिर महिला हो या पुरुष सभी लोग एक समान कपड़े पहनते हैं। इस पोशाक को स्थानीय भाषा में ‘लाम्बा’ कहा जाता है। मृतकों के लिए भी कफन के तौर पर लाम्बा को ही इस्तेमाल में लाया जाता है। अनोखे रंग की मिट्टी (Unique colored clay) होने की वजह से मेडागास्कर को रेड आइलैंड के तौर पर भी जाना जाता है। यहां ऐसी कई औषधीय पौधों की प्रजातियां हैं, जिसे हर्बल उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। प्राकृतिक रूप से धनी होने के बावजूद मेडागास्कर अफ्रीका के सबसे गरीब देशों में से एक है। यहां के लोग मालागासी और फ्रेंच भाषाएं बोलते हैं।
ये भी पढे़ं – अजब प्रेम की गज़ब कहानी: गोलगप्पे खाने गई युवती को हो गया प्यार, ठेलेवाले संग हुई फरार
एक ओर जहां पूरा विश्व कोरोना वायरस (Coronavirus) वैश्विक महामारी से जूझ रहा है, वहीं मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना हर्बल टी और हर्बल ड्रिंक कोविड-ऑर्गेनिक्स से कोविड-19 के रोकथाम का दावा कर रहे थे। आज मेडागास्कर में 10 हजार से भी अधिक कोरोना संक्रमित के केस हो गए हैं और मौतों का आंकड़ा भी 108 है। हालांकि, यहां रिकवरी रेट 72% के करीब है।