-
Advertisement
प्याज-आलू की मालाएं डाल महिलाएं उतरीं सड़क पर
Last Updated on November 9, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। बढ़ती महंगाई के खिलाफ हिमाचल महिला कांग्रेस ने शिमला में हल्ला बोला। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गले में प्याज व आलू की मालाएं डालकर प्रदर्शन किया। हिमाचल कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से लेकर डीसी ऑफिस तक रैली निकाली। महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मोदी सरकार के जनविरोधी निर्णयों को जनता से धोखा करार दिया।
महिला कांग्रेस के अनुसार देश में महंगाई आसमान छू रही है। रोजमर्रा की जरूरी चीजें दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। आलू, प्याज़, तेल से लेकर सभी जरूरी वस्तुओं कर दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। इतिहास में पहली बार मोदी सरकार की गलत नीतियों से आलू 50 रुपये किलो से ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल सिद्ध हो रही है। यह डबल इंजन की नहीं बल्कि ट्रबल इंजन की सरकार है। जनता को इसके खिलाफ अब घरों से बाहर निकलना होगा, ताकि बीजेपी सरकार के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ आवाज बुलंद की जा सके।