-
Advertisement
बिस्तर से गिरी 160 KG वजनी महिला, उठाने के लिए परिवार ने फायर ब्रिगेड बुलाई
Last Updated on September 7, 2023 by sintu kumar
ठाणे। जरूरत से ज्यादा वजन (Over Weight) अक्सर परेशानी का कारण बन जाता है। यहां एक परिवार के साथ गुरुवार को यही हुआ। परिवार में 160 किलोग्राम वजन की एक महिला (Women) सुबह बिस्तर से उठने की कोशिश में नीचे गिर गई। पूरे परिवार ने महिला को उठाने की कोशिश की। नाकाम रहे तो नगर निगम (Thane Municipal Corporation) से मदद मांगी। नगर निगम को महिला को उठाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी।
ठाणे नगर निगम के मुताबिक गुरुवार को महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 160 किलोग्राम वजन वाली एक बीमार महिला बिस्तर से गिर गई थी। जिसके बाद उसके परिवार ने उसे उठाने के लिए अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) से मदद मांगी। 62 वर्षीय महिला, जिसे अपने खराब स्वास्थ्य के कारण चलने-फिरने में समस्या है, वाघबिल क्षेत्र में अपने फ्लैट में सुबह 8 बजे के आसपास गलती से अपने बिस्तर से गिर गई थी।
यह भी पढ़े:24 दिन में 5000 इंजेक्शन, तब जाकर किसान के शरीर से निकला जहर
आपदा प्रबंधन सेल को बुलाया गया
ठाणे नगर निगम (TMC) के एक अधिकारी ने कहा, महिला के परिवार के सदस्य उसे वापस बिस्तर पर रखने में असमर्थ थे। टीएमसी के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी के अनुसार, घबराए हुए परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए अग्निशमन अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने कहा, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (RDMC) की एक टीम फ्लैट में पहुंची, महिला को उठाया और बिस्तर पर लिटा दिया। अधिकारी ने बताया कि गिरने से महिला को कोई चोट नहीं आई। उन्होंने कहा, हालांकि आरडीएमसी कई आपातकालीन कॉल्स का जवाब देता है, लेकिन यह असामान्य था।