-
Advertisement
कमर दर्द से परेशान थी दादी, राहत पाने के लिए निगल गई 8 जिंदा मेंढक
Viral News: बीमार होने पर हम डॉक्टर के पास जाते हैं और कई लोग पहले घरेलू उपचार भी करते हैं….और ये सही भी है। डॉक्टर जांच कर दवाएं देते हैं। क्या कभी आप ने सुना है कि दर्द होने पर किसी ने मेंढक निगल लिए हो। ये बेहद चौंकाने वाला मामला हमारे पड़ोसी देश चीन का है। यहां पर एक महिला ने कमर दर्द का इलाज करने के लिए 8 जिंदा मेंढक निगल लिए।नतीजा ये हुआ कि उसका पाचन तंत्र गड़बड़ हो गया और अंत में उसे असप्ताल में भर्ती करवाना पड़ा।
हर्नियेटेड डिस्क की समस्या से पीड़ित थी झांग
दरअसल 82 वर्षीय झांग नाम की एक चीनी महिला लंबे समय से हर्नियेटेड डिस्क की समस्या से पीड़ित थी। जब किसी ने उसे बताया कि मेंढक निगलने से उसकी पीठ के निचले हिस्से का दर्द कम हो सकता है, तो उसने अपने परिवार से उसके लिए कुछ जीवित मेंढक पकड़ने को कहा। हालांकि ये बहुत खतरनाक आईडिया था।
पाचन तंत्र गड़बड़ हो गया
मेंढक निगलने के बाद महिला के पेट में तेज़ दर्द होने लगा। जिसके बाद को झेजियांग प्रांत के हांग्जो स्थित अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। महिला के बेटे ने डॉक्टर को बताया-मेरी मां ने आठ जीवित मेंढक खा लिए। अब तेज़ दर्द के कारण वह चल भी नहीं पा रही हैं। उसका पाचन तंत्र गड़बड़ हो गया और स्पार्गनम जैसे पैरासाइट उसके शरीर में घुस गए। उसे तेज़ दर्द हुआ, जिससे चलना मुश्किल हो गया। उसे हांग्जो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने उसकी शारीरिक जांच की। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने ऑक्सीफिल कोशिकाओं में वृद्धि पाई, जो परजीवी संक्रमण और रक्त विकारों जैसी कई बीमारियों का संकेत है।
दो हफ़्ते के इलाज के बाद मिली छुट्टी
डॉक्टरों ने कुछ डिटेल टेस्ट भी किए। अस्पताल के एक डॉक्टर के अनुसार मेंढक निगलने से मरीज़ का पाचन तंत्र क्षतिग्रस्त हो गया और उसके शरीर में स्पार्गनम सहित कुछ पैरासाइट मौजूद हो गए। दो हफ़्ते के इलाज के बाद, उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
