-
Advertisement
LPG Cylinder की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सड़क पर महिला कांग्रेस
Last Updated on February 14, 2020 by Deepak
शिमला। रसोई गैस सिलेंडर ( LPG Cylinder) की बढ़ी कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस ( Mahila congress) ने डीसी ऑफिस( DC Office) के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर दिल्ली चुनाव की हार की हताशा में आम जनमानस पर गैस सिलेंडर की कीमतों का बोझ डालने के आरोप लगाए। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव में हार की हताशा का बदला आम लोगों पर गैस की कीमतें बढ़ाकर कर ले रही है, यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार इन बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लेती है तो पूरे प्रदेश भर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और सड़कों पर उतर कर महिला कांग्रेस। जनता के साथ मिलकर विरोध करेगी ।
यह भी पढ़ें: छोटी काशी के प्राचीन एकादश रूद्र मंदिर में शुरु हुआ ओम नमः शिवाय का अखंड जाप
कांग्रेस कार्यालय में प्रदर्शन करने के बाद महिलाएं नारेबाजी करती हुईं शिमला डीसी आफिर के बाहर पहुंची और मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। महिलाओं ने सरकार को बेतहाशा महंगाई की मार में झोंकने का जिम्मेदार ठहराया। महिला कांग्रेस ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता को अब सरकार ने जानबूझकर रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर परेशान किया है। महिला कांग्रेस किसी भी हाल में सरकार की इस नीति को चलने नहीं देगी और जनता को साथ में लेकर सड़कों पर इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।