-
Advertisement
Live-74th Republic Day: कर्तव्य पथ पर भारत की ताकत देख रही दुनिया
देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पहली बार दिल्ली के कर्तव्य पथ (राजपथ) पर परेड हो रही है। मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी इस बार समारोह में मुख्य अतिथि हैं। उनके साथ मिस्त्र का 120 सदस्यीय दल भी मार्चिंग परेड में हिस्सा ले रहा है। इस बार भारत की जीवंत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दिखाने वाली 23 झांकियां परेड में हिस्सा ले रही हैं। इस परेड में सिर्फ मेड इन इंडिया यानी स्वदेशी हथियारों का डिस्प्ले हो रहा है। भारत में बनी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई। नए भर्ती हुए अग्निवीर भी परेड का हिस्सा बने हैं।
📡LIVE Now📡#RepublicDay celebrations from #KartvyaPath #RepublicDay2023
Watch on #PIB's📺
Facebook: https://t.co/ykJcYlNrjj
YouTube: https://t.co/KFPMpkjmq3https://t.co/RDuWk4JYdP— PIB India (@PIB_India) January 26, 2023
- लद्दाख की झांकी में खुबीना, पश्मीना की झलकी दिखी।
- झारखंड की झांकी में देवघर के बाबा वैद्यनाथ धाम , भगवान बिरसा मुंडा को भी दर्शाया गया।
- अरुणाचल प्रदेश की झांकी में कई जनजातियों में विभिन्न संस्कृतियों का मेल दिखा।
- जम्मू-कश्मीर की झांकी में तीर्थयात्रियों और आनंनदायक पर्यटन की झांकी का साथ इको फ्रेंडली मिट्टी को दर्शाया गया है।
- उत्तराखंड की झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दर्शाया गया।
- गुजरात की झांकी ह्यस्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरातह्ण विषय पर ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को दर्शाया।
- त्रिपुरा की झांकी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को दिखाया गया महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यटन और जैविक खेती के माध्यम से सतत आजीविकाह्ण विषय पर झांकी प्रदर्शित की गई।
- केरल की झांकी में ह्यनारी शक्तिह्ण और महिला सशक्तिकरण की लोक परंपराओं की को दिखाया गया है। नारी शक्ति पुरस्कार की विजेता कार्त्यायनी अम्मा को चित्रित किया गया, जिन्होंने 96 वर्ष की आयु में साक्षरता परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था।
- गणतंत्र दिवस परेड में बीएसएफ के शाही ऊंटों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
- कर्तव्य पथ पर एनसीसी के लड़के और लड़कियों की टुकड़ियों ने मार्च किया।
Marching down #KartavyaPath is the all-women contingents of Central Reserve Police Force (@crpfindia) led by Assistant Commandant Poonam Gupta
Watch LIVE⬇️https://t.co/KFPMpkiOAv#RepublicDay2023 #RepublicDay pic.twitter.com/5mOO52g45l
— PIB India (@PIB_India) January 26, 2023
- लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने कंटीन्जेंट कमांडर के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इतिहास में पहली बार मार्च करने वाली टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल हैं।
- भारतीय नौसेना के ब्रास बैंड में 80 संगीतकार शामिल रहे, उन्होंने जो भारतीय नौसेना के गीत ‘जय भारती’ की धुन बजाई।
- 3 लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धाटरवाल के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।व्हीकल लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सक्रिय सैनिकों के लिए बनाया गया है।