-
Advertisement
Xiaomi लाई 22 हजार का खास इलेक्ट्रिक स्कूटर; वजन महज 12.5 किलो
Last Updated on April 26, 2020 by
नई दिल्ली। दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi फोन के अलावा कई और प्रॉडक्ट भी बनाती है। दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बढ़ते बाजार के बीच Xiaomi भी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपने हाथ आजमा रही है। चीन की इस कंपनी ने अपना नया उत्पाद Xiaomi Electric Scooter 1S नाम से लॉन्च किया है। Xiaomi Mijia Scooter 1S की कीमत 1999 युआन यानी करीब 22 हजार रुपए है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर चीन में लॉन्च किया गया है और Xiaomi Mall प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
Xiaomi Mijia Scooter 1S की टॉप स्पीड 25 किमी प्रतिघंटा है। Xiaomi Mijia Scooter 1S में 8.5 इंच टायर्स का इस्तेमाल हुआ है। ये फिसलते नहीं हैं। शाओमी इसे जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध करवाएगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 30 किमी की बैटरी लाइफ दी गई है जो 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा। स्कूटर का वजन 12.5 किलो है। इस पर 100 किलो तक का वजन लोड किया जा सकता है। यह स्कूटर विजुअल इंटरैक्टिव डैशबोर्ड और ड्यूल-ब्रेक सिस्टम के साथ आता है।
यह खास इलेक्ट्रिक स्कूटर फोल्डेबल है और इसे केवल 3 सेकंड के अंदर फोल्ड किया जा सकता है। 1एस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन मोड दिए गए हैं, जिनमें एनर्जी-सेविंग मोड (ECO), नॉर्मल मोड (D) और स्पोर्ट्स मोड (S) शामिल हैं। स्विच बटन को दो बार दबाकर स्कूटर को एक मोड से दूसरे मोड में चेंज किया जा सकता है। Xiaomi Mijia Scooter 1S एनर्जी रिकवरी को भी सपोर्ट करता है। स्कूटर मे इंटीग्रेट डीसी मोटर की सर्विस लाइफ 3000 घंटे की है। इसकी पावर रेटिंग 250W और मैक्सिमम आउटपुट 500W है।