-
Advertisement
Youth Congress | Satyapal Malik | PM Modi |
Last Updated on April 20, 2023 by sintu kumar
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयान को कांग्रेस अब हथियार बनाने लग गई है। पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि अपनों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर PM नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं। इस मामले पर उनकी कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आ रही, जबकि सत्यपाल मलिक एक बार लोकसभा सांसद, एक बार राज्यसभा सांसद और तीन बार राज्यपाल रहे हैं। सत्यपाल मलिक ने यह साबित कर दिया है कि PM नरेंद्र मोदी ने पुलवामा हमले की सही जानकारी आजतक देश से छुपा कर रखी है। देश के PM सिर्फ तीन विषयों पर ही बोलते हैं जिसमें नेहरू-गांधी और कांग्रेस पार्टी शामिल है। इसके अलावा उन्हें बोलने के लिए टैलिप्राम्प्टर की जरूरत रहती है।