-
Advertisement
युकां का वारः बेरोजगारी के मुद्दे से भटकी BJP, छेड़ेंगे राष्ट्र व्यापी अभियान
Last Updated on February 8, 2020 by Deepak
धर्मशाला। हिमाचल युवा कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश सचिव अखिल अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बीजेपी सरकार (BJP Govt) बेरोजगारी के मुद्दे पर सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आते ही बीजेपी (BJP) अपने मुद्दे से भटक गई है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने चुनाव के समय 2 करोड़ बेरोजगारों (Unemployed) को रोजगार देने का वादा किया था। इस समय देश में बेरोजगारों की संख्या 12 करोड़ पहुंच गई है। वहीं, हिमाचल में बेरोजगारों का आंकड़ा 10 लाख से पार होने लगा है।
यह भी पढ़ें: एक ही गांव के 18 लोग Hamirpur court से हुए बरी, जानलेवा हमले के लगे थे आरोप
बीजेपी नेताओं की ओर से सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) के नाम पर अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादे को भटकाने का काम किया जा रहा है। बेरोजगारी के इस मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस राष्ट्र व्यापी अभियान शुरू करेगी। इसमें 8151994411 टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसमें युवा मिस कॉल करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
यह अभियान छह माह तक चलेगा। इससे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार युवा कांग्रेस केंद्र सरकार को तथ्यों के साथ घेरेगी। युवा कांग्रेस नेता ने कहा प्रदेश सरकार ने कौशल विकास भत्ता भी बंद कर दिया है। कौशल विकास भत्ता कांग्रेस सरकार ने जारी किया था, जिससे बेरोजगारों को कुछ राहत मिल रही थी, लेकिन सरकार ने इसे भी बंद कर बेरोजगारों के साथ अन्याय किया है।