-
Advertisement
इस साल और जालिम हुआ मौसम, पहाड़ी राज्यों पर आपदा का सितम
जलवायु परिवर्तन के कारण अकेले हिमाचल प्रदेश और पहाड़ी राज्य ही नहीं, देशभर में मौसम जालिम होता जा रहा है। बुधवार को जारी सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की ‘एक्सट्रीम वेदर रिपोर्ट 2023’ में खुलासा किया गया है कि इस साल पहले 9 महीनों में 86 प्रतिशत दिन खराब मौसम के रहे। बाढ़, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड ने 2,923 लोगों की जान ली और 20 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। आपदाओं के कारण 80 हजार से अधिक घर नष्ट हो गए और करीब 92,000 पशुओं की भी जान चली गई। अकेले हिमाचल में इस प्राकृतिक आपदा ने 14 हजार घरों को तबाह किया है। सबसे ज्यादा 642 मौतें बिहार और फिर हिमाचल प्रदेश में 365 लोगों की मौत हुई। सीएसई ने यह रिपोर्ट भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के आधार पर जारी की है।