-
Advertisement
कौल सिंह की बात छोड़ो वो तो चेलो से ही हार गए
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वे कौल सिंह ठाकुर की मनोस्थिति को से समझ सकते हैं। वे लगातार दूसरी बार चुनाव हारे हैं। ऐसे में इस तरह की बयानबाजी में लगे हुए हैं। कौल सिंह ठाकुर को तो अपने ही चेलों ने हरा दिया। ऐसे में वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने जो आरोप लगाए, वो निराधार हैं। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो चुका है कि थुनाग बाजार में जो लकड़ी बहकर आई, वह भारी बारिश की वजह से आई थी। इसमें अवैध कटान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
