-
Advertisement
खेल-खेल में बच्चों ने किया ऐसा कारनामा, तीन दिन तक रहे लापता
Last Updated on May 28, 2022 by Deepak
https://youtu.be/UCVOH7dwuew
हिमाचल में पांच बच्चे खेलते-खेलते ट्रेन (Train) में चढ़ गए और 96 किलोमीटर का सफर तय कर कालका (Kalka) से शिमला (Shimla) पहुंच गए। कालका के रहने वाले 12 वर्ष से लेकर दो वर्ष तक के यह बच्चे शिमला रेलवे स्टेशन (Shimla Railway Station) पर पहुंच कर अनजान लोगों को देखकर रोने लगे। इन पांच बच्चों में एक लड़का और 4 लड़कियां शामिल थे। सबसे बड़ी लड़की की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। जबकि अन्यों लड़कियों की उम्र सात, तीन व दो वर्ष बताई जा रही है। जबकि लड़का चार साल का है।