-
Advertisement
मंडी शहर में रहना हुआ महंगा
मंडी शहर में 2017 के बाद 2022 में अब नगर निगम ने शहर में प्रापर्टी टैक्स में पांच प्रतिशत की वृद्धि की है। यह वृद्धि वीरवार को नगर निगम की बैठक में मौजूद पार्षदों की सहमति से की गई है। इसी के साथ मंडी शहर के चार जोन में से डी जोन में टैक्स को नहीं बढ़ाया गया है और न ही नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार का टैक्स नहीं लेने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक उपरांत जानकारी देते हुए नगर निगम मंडी की मेयर दिपाली जसवाल ने बताया कि कई वर्षों के बाद मंडी शहर के प्रापर्टी टैक्स के स्लैब में बदलाव किया गया है।