-
Advertisement
MC Shimla | Blacklist | Street Lights |
Last Updated on June 2, 2023 by sintu kumar
शिमला। राजधानी शिमला में स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव करने वाली कंपनी के खिलाफ नगर निगम सख्त हो गया है। कंपनी द्वारा खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक नहीं किया जा रहा जिसके चलते अब कंपनी को नगर निगम ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी में है। शुक्रवार को नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शहर की स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को लेकर एक बैठक हुई। इसमें बिजली बोर्ड के अधिकारियों से लेकर शहर में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव संभालने वाली कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे।