-
Advertisement
बिकाऊ नेता कभी जनसेवक नहीं हो सकते, चुनाव में जनता देगी सजा
Election 2024: शिमला। सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत शिमला (Shimla) जिला के दूर-दराज क्षेत्र डोडरा-क्वार (Dodra-Kwar) से की। बीजेपी पर ज़ोरदार हमला करते हुए सीएम ने कहा कि बीजेपी ने धनबल से सत्ता को हथियाने का प्रयास किया लेकिन उनके इरादे कामयाब नहीं हो सके। प्रदेश की जनता सत्ता हथियाने की कोशिश करने की सजा बीजेपी को ज़रूर देगी और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें (Lok Sabha Seats) कांग्रेस पार्टी के खाते में डालेगी। बिकाऊ नेता कभी भी जनसेवक नहीं हो सकते हैं।
भ्रष्टाचार के दरवाज़ों को बंद किया
सीएम ने कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने धनबल के अहंकार में यहां तक कहा कि भगवान भी इस सरकार को नहीं बचा सकते हैं लेकिन देवी-देवताओं के आशीर्वाद से वर्तमान राज्य सरकार ने बजट पास करवाया। बजट में आम आदमी के कल्याण से जुड़ी योजनाएं थी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के दरवाज़ों को बंद किया, जिसके कारण राज्य सरकार के ख़ज़ाने में पैसा आया और इसी धन से जन कल्याण की नई योजनाओं की शुरूआत की गई।
बीजेपी सांसद आपदा के समय रहे गायब
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी के समय भर्ती परीक्षाओं के पेपरों की नीलामी होती थी, जिसे रोकने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया और इसके स्थान पर राज्य चयन आयोग की स्थापना की। सीएम ने कहा कि वह एक आम परिवार से निकलकर राजनीति में आए हैं और सरकारी स्कूल में पड़े हैं। इसीलिए सीएम बनने के बाद राज्य सरकार ने जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर (Rohit Thakur) ने कहा कि बीजेपी सांसद सुरेश कश्यप (BJP MP Suresh Kashyap) आपदा के समय गायब रहे तथा सांसद ने ठियोग, रोहड़ू, जुब्बल-कोटखाई क्षेत्रों के विकास के लिए अपनी निधि से एक रुपया भी नहीं दिया। मौजूदा सांसद अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में मात्र एक बार डोडरा क्वार आए।
जनता के आशीर्वाद से पार्टी सभी चारों सीटें जीतेगी
वहीं कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी (Vinod Sultanpuri) ने कहा कि बीजेपी ने राज्य सरकार को अस्थिर करने की साज़िश की और हिमाचल प्रदेश की अस्मिता पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मुझे और विक्रमादित्य सिंह को लोक सभा चुनाव के मैदान में उतारा गया है और सीएम फ़्रंट फुट पर खेल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी प्रदेश के देवी देवताओं और जनता के आशीर्वाद से सभी चारों सीटें जीतेगी।

