-
Advertisement
अनुराग बरसते रहे प्रतिभा गरजती रही
Last Updated on December 27, 2021 by Vishal Rana
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर मंडी पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और प्रदेश को कर्ज के बोझ में झोंकने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज जिस वित्तीय संकट से जूझ रहा है उसका कारण पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह द्वारा कर्ज लिया जाना है। प्रदेश में पिछले 4 वर्षों में अभूतपूर्व कार्य हुआ है और बीजेपी सरकार के पास अपने कार्यकाल की ढेर सारी उपलब्धियां गिनाने के लिए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बंटी हुई है और उन्हें अपना घर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने में विफल हुई है और बार.बार अध्यक्ष को समय विस्तार दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव.2022 को लेकर कहा कि बीजेपी सरकार अगले एक वर्ष में और अधिक बेहतरीन कार्य करेगी और पहले से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में अगले 5 वर्षों के लिए एक बार फिर सत्ता हासिल करेगी। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए मंडी पहुंची सांसद प्रतिभा सिंह ने जयराम ठाकुर पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पिछले 4 वर्षों में कोई उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई है, जिस कारण उपचुनावों में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है।