-
Advertisement
छिन चुकी है छत सरकार, 80 वर्ष की वृद्धा की गुहार
Last Updated on September 6, 2022 by sintu kumar
जवाली। हिमाचल में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। इस बार मानसून में कई लोगों को आशियाने भी उजड़ गए। इन्ही में से एक है कांगड़ा जिला के जवाली उपमंडल में रहने वाली बुजुर्ग ज्ञानो देवी। इस महिला का पहले घर गिरा फिर ये बरामदे में रहने लगी इस बार की बरसात में वह बरामदा भी गिर गया। जवाली के ग्राम पंचायत फारियां वार्ड-4 में अस्सी वर्षीय ज्ञानो देवी पत्नी फकीर चंद व उलका बेटा प्यारे लाल 61 वर्षीय एक जर्जर कच्चे मकान में रह रहे हैं। ये दोनों मां-बेटा खतरे के साए में जीवन काटने को मजबूर हैं। गरीब परिवार से संबंधित मां- बेटा आईआरडीपी में दर्ज हैं। इनका मकान कच्चा है और गिरने की कगार पर है। बारिश से इनके मकान का बरामदा भी गिर गया था।