-
Advertisement
टॉपर ओजस्विनी उपमन्यु का सपना प्रशासनिक अधिकारी बन सेवा करना
ऊना। विज्ञान संकाय के साथ-साथ सभी संकायों में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा ओजस्विनी उपमन्यु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। ओजस्विनी का कहना है कि उनके शिक्षकों ने उनके शिक्षण कार्य में भरपूर सहयोग दिया जिसके चलते आज वह प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल हो पाई है। उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए जीवन में कुछ मुकाम तय करने पड़ते हैं और उन्हीं को चरणबद्ध तरीके से हासिल करते हुए आप शिखर की तरफ बढ़ सकते हैं। विज्ञान संकाय में प्रदेश भर में अव्वल रहने वाली छात्रा प्रशासनिक अधिकारी बनने का लक्ष्य निर्धारित किए हुए हैं।