-
Advertisement
देवताओं के नजराने पर क्या बोल गई प्रतिभा
Last Updated on October 20, 2021 by Vishal Rana
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के छठे दिन मंडी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने सभी देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने 2 घंटे तक सभी देवी देवताओं के अस्थाई शिविर में देवी देवताओं के दर्शन किए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और हमारे परिवार ने हमेशा देवी देवताओं आशीर्वाद प्राप्त किया।पूर्व सरकार में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने देवी देवताओं के लिए हमेशा नजराना पेश किया है और मौजूदा सरकार के समय में नजराना बंद किया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।