-
Advertisement
बड़ा खुलासा! अपनी ही पार्टी को लूट रहे हिमाचल के कांग्रेसी ,यूं चला पता
Last Updated on August 26, 2021 by Sintu Kumar
सीएम जयराम ठाकुर का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी ही पार्टी को लूटने में लगे हुए हैं। अगर कोरोना जैसे संकट की स्थिति में प्रदेश की बागडोर कांग्रेस पार्टी के हाथों में होती तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की क्या स्थिति होती। कांग्रेस पार्टी पर यह तीखा जुबानी हमला सीएम जयराम ठाकुर ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के बलद्वाड़ा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा में काम रोको प्रस्ताव लाकर कोविड पर चर्चा मांगी, लेकिन जब सरकार इस पर चर्चा करने लगी तो कांग्रेसी सदन से भाग खड़े हुए। किसी भी कांग्रेसी ने संकट की स्थिति में प्रदेश के किसी भी व्यक्ति की कोई मदद नहीं की। उल्टा पार्टी हाईकमान को करोड़ों का फर्जी बिल भेज दिया और पैसों की खाने की कोशिश की।