-
Advertisement
मुश्किल से होती है यहां “शादी”
Last Updated on May 13, 2021 by admin
हमने रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सारी बातें सुनी होती हैं,या स्वयं उन्हें देखा होता है। लेकिन इनमें से बहुत सारी बातें ऐसी हैं जिन्हें ना ही तो हमने देखा होता है ना ही सुना होता है। इनमें से कई तो ऐसी होती है,जो हमें चौंका देती हैं। आज हम आपको इसी तरह की एक बात बताने जा रहे हैं। हालांकि,कई मर्तबा इन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन जब उसके तथ्यों पर जाते हैं तो विश्वास अपने आप हो जाता है।
आज हम आपको इंडिया के ही एक गांव की अनोखी सच्चाई से रूबरू करवाने जा रहे हैं। यूपी मतलब उत्तर प्रदेश, यहां का एक गांव है रजवारा जोकि ललितपुर जिले में आता है। गांव में पुरुष कम और महिलाएं ज्यादा हैं, हैरान कर देने वाली बात है कि यहां पर ज्यादातर महिलाएं विधवा है। आपको बता दें कि इस गांव में मुश्किल से कोई ऐसा घर होगा जिसमें कोई महिला विधवा नहीं हो।