-
Advertisement
ये हैं वो जो सरकार को नहीं देंगे “सोने”
Last Updated on August 26, 2021 by Sintu Kumar
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि 70 साल में जो सार्वजनिक सम्पति खड़ी की थी उसे मोदी सरकार ने देश को बढ़े उद्योगपतियों को बेच दिया है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। प्रदेश भर में इसका विरोध किया जा रहा है। मोदी सरकार का नारा देश नहीं झुकने दूंगा देश नही बिकने दूंगा जुमला साबित हुआ है। आज देश बिक भी गया है और झुक भी गया है। अपने संसाधनों को बेच कर कोई भी देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता। कोविड काल में गरीब लोगों का इलाज सरकारी अस्पतालों में हुआ। इन सरकारी अस्पतालों का निर्माण कांग्रेस ने 70 सालों में जनता के सहयोग से किया है। लेकिन इन्ही सार्वजनिक उपक्रमों को मोदी सरकार सुरक्षित नहीं कर पा रही है। मोदी सरकार देश को चलाने में असमर्थ है। इसके खिलाफ युवा कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी। नेगी ने कहा कि सेब के दामो में भारी गिरावट आई है। सरकार की मिलीभगत से यह सब हो रहा है। सरकार की निगरानी में हर चीज संभव होती है लेकिन सरकार गूंगी बहरी हो गई है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार बन कर रह गई है। जनता को सरकार की ऐसी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। बागबानी मंत्री रैली में व्यस्त है उन्होंने किसी भी मंडी में जाकर व्यवस्था को नही जांचा। नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान सेब की फसल को होल्ड पर रखने को शर्मनाक है उन्होंने कहा कि यह रेत ईंट पत्थर का मामला नही है बल्कि फल व सब्जी से जुड़ा किसान बागबानों की साल भर की मेहनत है। मुख्यमंत्री को इस तरह का मजाक और बयानबाज़ी नहीं करनी चाहिए।