-
Advertisement

अयोध्या में राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भाग लेंगे हिमाचल के 10 खिलाड़ी
धर्मशाला। यूपी के अयोध्या (Ayodhya) में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप (National Archery Championship) में हिमाचल प्रदेश के 10 खिलाड़ी निशाना लगाएंगे। चैंपियनशिप 24 से 30 नवंबर तक होगी। इसमें 30वीं एनटीसीपी इंडियन राउंड, 43वीं सीनियर रिकर्व और 19वीं सीनियर कंपाउंड नेशनल महिला तथा पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे।
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की ओर से इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में समीर कुमार और सूर्या शर्मा भाग लेंगे, जबकि इंडियन राउंड महिला वर्ग में दीक्षा ठाकुर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। सीनियर कंपाउंड पुरुष वर्ग में प्रदेश से कुलदीप शर्मा, अंतरिक्ष पटियाल, मोहित शर्मा और सुनील कुमार टीम में होंगे। इसके अलावा सीनियर रिकर्व पुरुष वर्ग में अंकित चौहान, शाश्वत कटोच और अंशुल शर्मा प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। हिमाचल प्रदेश तीरंदाजी संघ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम चुनी गई है। प्रदीप शर्मा को टीम का मैनेजर बनाया गया है।