-
Advertisement
निर्वासित #Tibetan संसद का 10वां सत्र 15 मार्च 2021 से
मैकलोडगंज। 16वीं निर्वासित तिब्बती संसद (Tibetan Parliament-in-Exile) का 10वां सत्र 15 मार्च, 2021 (सोमवार) से 31 मार्च, 2021 (बुधवार) तक तिब्बती संसदीय सचिवालय के संसदीय हॉल में होगा। ये सत्र तिब्बती संसदीय सचिवालय (Tibetan Parliamentary Secretariat) में 15 दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा। अपनी 349वीं बैठक में निर्वासित तिब्बतियों के चार्टर (Charter of Tibetans in Exile) के अनुच्छेद 40 के अनुसार निर्वासन की स्थायी समिति द्वारा ये निर्णय लिया गया। 16वीं तिब्बती संसद के सदस्यों को 14 मार्च, 2021 को तिब्बती संसदीय सचिवालय (Parliamentary Hall) में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। कोविड-19 (Covid-19) के दौर में आयोजित होने वाले निर्वासित तिब्बती संसद के इस सत्र को लेकर उसी के अनुरूप गाइडलाइन जारी होंगी।
यह भी पढ़ें: मानवाधिकार परिषद में #China की जीत पर Tibetan Parliament के डिप्टी स्पीकर आचार्य येशी ने कह दी बड़ी बात

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


