-
Advertisement
लड़की, कुत्ते को बोली-I love you, फिर जो हुआ Video जीत लेगा आपका भी दिल
Girl Said I Love You to Dog : इंटरनेट की इस दुनिया में क्या कुछ नहीं देखने को मिलता,लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो हर किसी का दिल जीत रहा है। वीडियो दिल ही नहीं जीत रहा बल्कि इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। वायरल वीडियो में एक डॉगी ने अपनी मालकिन को जिस अंदाज में I love you कहा, उसे देखकर नेटिजन्स को अपने कानों पर भरोसा नहीं हो पा रहा है। पर ऐसा ही हुआ है। दरअसल कुत्ते के बोलने वाले स्टाइल ने तहलका मचा दिया है। यूं तो कुत्ते भौंक कर या पूंछ हिलाकर अपना प्यार जताते हैं, लेकिन इस बार अंदाज ही जुदा है।
She taught her dog to say, "I love you"..🐕❤️😅 🔊🆙 pic.twitter.com/rBqk6ZHP5Q
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) March 16, 2026
एक्स पर @Yoda4ever हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लाड़-प्यार कर रही है। जैसे ही वह उसे प्यार से I love you कहती है, कुत्ता भी उसी लय और सुर में जवाब देता है। कुत्ते की आवाज सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे वह सच में अपनी मालकिन से बातें कर रहा हो। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो को लाइक करने वालों की बाढ़ आ गई है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने वाली हैं। एक यूजर ने हैरान होकर पूछा, क्या इसने वाकई में I love you कहा। दूसरे ने कहा, कुत्ते के रिएक्शन ने दिल जीत लिया है।
-पंकज शर्मा

