-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः कांगड़ा व Una में 5 पैरामिलिट्री और एक आर्मी जवान सहित 11 पॉजिटिव
Last Updated on August 4, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला/ऊना। कांगड़ा और ऊना जिला में कोरोना (Corona) के 11 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 10 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में कोरोना के दस नए मामले आए हैं। चड़ी तहसील शाहपुर का 38 वर्षीय पैरामिलिट्री जवान (Paramilitary Personnel) पॉजिटिव पाया गया है। यह 26 जुलाई को छतीसगढ़ से आया है। तहसील शाहपुर के मझग्रां का 49 वर्षीय भी संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति 30 जुलाई को लुधियाना से लौटा है। 39, 31 व 40 साल के पैरामिलिट्री जवान भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह गगल के नजदीक बनोई के रहने वाले हैं। तियारा गांव का 60 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 50 वर्षीय पत्नी और 27 साल का बेटा भी संक्रमित पाया गया है। यह सभी 24 जुलाई को चंडीगढ़ (Chandigarh) से लौटे हैं। नरनूंह तहसील फतेहपुर का 40 वर्षीय आर्मी जवान (Army Personnel) भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह 25 जुलाई को लेह से आया है। बडूखर तहसील इंदौरा का 34 वर्षीय युवक पाॅजिटिव पाया गया है। यह पहले पॉजिटिव आए मामले के संपर्क वाला है। तियारा के 60 वर्षीय पत्नी और उसकी पत्नी को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। बाकी कोविड केयर सेंटर डाढ़ में शिफ्ट होंगे।
यह भी पढ़ें: Una : जम्मू से लौटने के बाद घूमता रहा व्यक्ति, 16 को किया संक्रमित, होगी FIR
कांगड़ा जिला में 8 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें एमएच योल (MH Yol) में भर्ती जिया का 49 साल, कुकैणा बैजनाथ का 30 वर्षीय युवक, आलमपुर जयसिंहपुर का 53 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है। 31 साल की युवती, 6 साल का बच्चा, 60 साल की महिला निवासी रिट गंगथ भी कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कुल्थी पंचायत की 6 वर्षीय बच्ची और सीएसआईआर (CSIR) की 28 वर्षीय युवती भी ठीक हो गई हैं। उक्त मामले आने व आठ के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। ऊना (Una) से कोविड जांच को भेजे 91 सैंपल में से एक पॉजिटिव मामला आया है, जबकि 90 सैंपल नेगेटिव हैं। वहीं 5 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से 3 पॉजिटिव और 2 नेगेटिव आए हैं। अंब उपमंडल के गांव धलवाड़ी अर्द्धसैनिक बल का जवान पॉजिटिव पाया गया है। जवान लेह से लौटा था। यह घर पर ही क्वारंटाइन (Quarantine) था।
हमीरपुर जिला में कोरोना संक्रमण के 3 नए मामले
हमीरपुर। जिला में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों में तहसील नादौन के गांव दुधाना का 39 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। वह 26 जुलाई को गुरुग्राम से आया था और संस्थागत संगरोध में था। हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-2 के 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह हरियाणा के रेवाड़ी से आया था और घर में ही क्वारंटाइन था। संक्रमण का तीसरा मामला बड़सर तहसील के गांव बैरी के 31 वर्षीय व्यक्ति का है। वह पुड्डुचेरी से आया था और उसे गृह संगरोध में रखा गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि तीनों संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।