-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः Himachal में आंकड़ा पहुंचा 164, एक्टिव केस का शतक- 12 नए मामले
हमीरपुर। कोरोना को लेकर जिला में राहत मिलती नहीं दिख रही है। हमीरपुर (Hamirpur) जिला में 12 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के नए मामले सामने आए हैं। इसमें आठ मामले बीएमओ गलोड, तीन बीएमओ नादौन और एक बीएमओ बड़सर के तहत है। इसमें चार लोग गलोड के साथ फाहल, तीन लोग रियोड़ी नादौन, नाल्टी के पिता व पुत्र, एक पलाहू सलौनी के पास, एक सुकड़ाह नादौन व एक महिला दसवीं गलोड से हैं। यह सभी मुंबई से आए हैं। यह नाल्टी, बड़सर, कश्मीर व नादौन में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। पिछले 24 घंटे में हमीरपुर जिला में 43 मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों के साथ हमीरपुर जिला में कुल आंकड़ा और एक्टिव केस (Active Case) 50 पार कर गए हैं। हमीरपुर में कुल 58 मामले सामने आ चुके हैं। एक्टिव केस 53 हो गए हैं। हिमाचल में आंकड़ा 164 पहुंच गया है। साथ ही एक्टिव मामले 102 हो गए हैं।

