-
Advertisement
रेगिस्तान में मिला 1200 साल पुराना आलीशान महल, खोजकर्ता रह गए दंग
Last Updated on September 1, 2022 by sintu kumar
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुरातात्विक साइट (Archaeological Site) की तस्वीरें वायरल हुई हैं। ये तस्वीरें इजराइल के दक्षिण में बसे एक रेगिस्तान की हैं। यहां पुरातत्व विभाग को रेत के अंदर धंसा एक महल मिला है। इस खोज से खोजकर्ताओं को उस समय के लोगों के बारे में जानने में आसानी होगी।
ये भी पढ़ें-एक तरफ झुकी हुई है इस शहर की इमारतें, आखिर क्या है इसके पीछे का राज
जानकारी के अनुसार, ये आलीशान महल इजराइल के बेडौइन शहर में मिला है है। 1200 साल पुराने इस महल के अंदर एक बड़ा आंगन और कई कमरे भी बने हुए हैं। इस महल के फ्लोर पत्थर के हैं और इसमें सुंदर आकृतियां भी बनी हुई हैं। इस महल के कुछ हिस्से में संगमरमर का भी इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि ये महल 8वीं या 9वीं शताब्दी में बनाया गया है। खोज के दौरान खोजकर्ताओं को यहां कांच के कुछ बर्तन और महल के अंदर साफ पानी का एक कुंड भी मिला है। कुंड की खास बात ये हैं कि महल के कमरों का एक दरवाजा इस कुंड की तरफ खुलता है।
खोजकर्ता थे हैरान
बताया जा रहा है कि महल की भव्यता देखकर खोजकर्ता हैरान थे। वहीं, उनको महल में भूमिगत कमरे भी मिले, जिन्हें देखने के बाद वे चौंक गए। खोजकर्ताओं का कहना है कि जमीन के अंदर बने ये कमरे काफी मजबूत हैं। उनका मानना है कि रेगिस्तान की खतरनाक ठंड से बचने के लिए इन कमरों का निर्माण किया गया होगा। खोजकर्ताओं का कहना है कि इस महल की खोज से नेगेव में रहने वाले लोगों के बारे में समझने में मदद मिलेगी और इससे उनके रहन-सहन के पैटर्न को जाना जा सकेगा।