-
Advertisement
Rajgarh: 14 साल की किशोरी के लिए फंदा बना रस्सी का झूला, गई जान
Last Updated on June 22, 2020 by Deepak
राजगढ़। उपमंडल राजगढ़ (Rajgarh) में एक 14 साल की किशोरी के लिए रस्सी का बनाया झूला फांसी का फंदा बन गया। किशोरी की गले में झूले की रस्सी फंसने से उसकी मौत (Death) हो गई। यह दर्दनाक हादसा उपमंडल राजगढ़ के दीदग गांव में सोमवार शाम को हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सनियो दीदग गांव के जगवीर की बेटी महक गांव के कुछ बच्चों के साथ रस्सी से बनाए गए झूले से झूल रही थी। झूला झूलते वक्त लड़की का पैर फिसल गया और किशोरी रस्सी में फंस गई।
यह भी पढ़ें: Chamba: युवक को चाकू मार कर घायल करने का आरोपी धरा, कल कोर्ट में करेंगे पेश
किशोरी को झूले की रस्सी में फंसता देख जब बच्चे चिल्लाए तो आस.पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। एक व्यक्ति ने किशोरी के गले में फंसी रस्सी छुड़ाई और उसे परिजनों के साथ सिविल अस्पताल (Hospital) राजगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ भीष्म सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि बच्ची को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है।