-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः Hamirpur में एक दिन में 16 नए मामले, 6 और निकले पॉजिटिव
हमीरपुर। जिला में एक दिन में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के 16 मामले सामने आए हैं। यह सभी मामले पिछले कल से पेंडिंग सैंपल से हैं। सुबह पांच मामले सामने आए थे। दोपहर को पांच और मामले सामने आने के बाद 6 और नए मामले सामने आए हैं। हमीरपुर तहसील का 75 वर्षीय व्यक्ति, तहसील नादौन के जलाड़ी क्षेत्र का 44 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर तहसील के करारा क्षेत्र का 67 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर क्षेत्र का 43 वर्षीय व्यक्ति, टौणी देवी क्षेत्र का 41 वर्षीय व्यक्ति और भोरंज क्षेत्र का 34 वर्षीय युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। हमीरपुर में कोरोना का आंकड़ा 31 पहुंच गया है। साथ ही 26 एक्टिव केस हैं। हिमाचल (Himachal) में आंकड़ा 137 पहुंच गया है। एक्टिव केस 79 पहुंच गए है। हिमाचल में आज अब तक 27 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें हमीरपुर में 16, कांगड़ा (Kangra) में 6 और सोलन में पांच मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: हमीरपुर में पांच और नए मामले, Himachal में एक्टिव केस हो गए 73
आज सुबह हमीरपुर जिला से पांच मामले सामने आए थे। ये लोग भोरंज उपमंडल तथा टौणी देवी के रहने वाले हैं और सभी मुंबई (Mumbai) से आए हैं। इन में दो लोग अमनेड़, एक झनियारा, एक सुनवी सलौणी व एक युवक बहल गुड़डू टौणी देवी का रहने वाला है। इसके बाद नादौन के ग्वालपत्थर के साथ लगते गांव करसोआ में एक ही परिवार के दो व गलोड़ के हटली के एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 53 साल व्यक्ति निवासी गांव करसोआ डाकघर ग्वाल पत्थर तहसील नादौन जिला हमीरपुर व 73 साल की महिला निवासी करसोआ डाकघर ग्वाल पत्थर तहसील जिला हमीरपुर पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों मां-बेटे हैं। यह 13 मई मुंबई से आए हैं।
यह भी पढ़ें: Dharamshala Hospital में लोगों को जल्द मिलेगी IPD सुविधा, लगेंगे 50 बैड
सेरा में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional quarantine) में थे। वहीं, 52 वर्षीय व्यक्ति निवासी गांव हटली डाकघर ग्लोड़ जिला हमीरपुर, 16 वर्षीय युवक निवासी गांव हटली डाकघर ग्लोड़ जिला हमीरपुर व 20 वर्षीय युवती निवासी गांव हटली डाकघर गलोड़ जिला हमीरपुर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह दियोटसिद्ध में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। यह भी मुंबई से आए हैं। एक ही परिवार के हैं। इन 10 मामलों के बाद अब 6 और मामले सामने आए हैं। यह सभी मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

