-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में क्या रही स्थिति, कितने आए मामले, कितने ठीक- जानिए
Last Updated on June 12, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में हर रोज कोरोना (Corona) पॉजिटिव के नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक भी हो रहे हैं। नए मामले आने से ठीक होने वालों की रफ्तार ज्यादा है। ऐसे में हिमाचल में रिकवरी रेट 60 फीसदी के करीब पहुंच गया है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना पॉजिटिव के 16 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 26 मरीज ठीक हुए हैं। पॉजिटिव मामलों में चंबा (Chamba) से दो, हमीरपुर से दो, कांगड़ा (Kangra) से आठ, शिमला से एक, सिरमौर से एक व सोलन (Solan) से दो मामले सामने आए हैं। हमीरपुर में गुरूग्राम से लौटा 32 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। चाहल बुनी की रहने वाली है। होम क्वारंटाइन में थी। इसके अलावा दिल्ली से लौटा 31 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह जमलोटी का रहने वाला है और होम क्वारंटाइन में था। इसके अलावा बिलासपुर का एक, चंबा के तीन, हमीरपुर के सात, कांगड़ा के तीन, मंडी के दो, शिमला का एक, सोलन के आठ व ऊना का एक मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल कुल आंकड़ा 470 पहुंच गया है। एक्टिव केस 177 रह गए हैं। अब तक 280 मरीज ठीक हो चुके हैं। छह की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: Jai Ram से बैठक के बाद धवाला ने किसको लिया आड़े हाथ- कही यह बड़ी बात- जानिए
यह भी पढ़ें: Kangra के मंत्रियों और विधायकों से Jai Ram की चर्चा, क्या हुई बात जानिए
हिमाचल में अब तक 1282 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 989 नेगेटिव रहे हैं। 287 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 6 ही पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव (Positive) मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 50222 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 49465 लोग नेगेटिव रहे हैं। 470 ही पॉजिटिव रहे हैं। अब तक 48140 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 28336 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 19804 अभी निगरानी में हैं।