-
Advertisement
Corona Update: आज 6 कोरोना संक्रमितों की गई जान, 161 लोग पॉजिटिव; जाने पूरी डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 6 लोगों की जान गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज 161 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 139 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 2 लाख 15 हजार 235 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जा चुके हैं। जिसमें से 2 लाख 09 हजार 887 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में आज तक 3612 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि हिमाचल में 1719 एक्टिव केस मौजूदा समय में हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में कोरोना ग्राफ गिरा, आज 149 नए मामले मिले, 4 की गई जान
हिमाचल में आज 9699 लोगों के सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच के लिए लाए गए। जिसमें से 149 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा 9335 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसी तरह से 215 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा मंडी में 28, बिलासपुर में 22, हमीरपुर में 21,शिमला (Shimla) में 20, चंबा में 15, कुल्लू में 8, ऊना में 5, सोलन में 5, किन्नौर में 4 और लाहुल स्पीति में 2 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में मंडी से 57, सोलन से 19, चंबा से 17, हमीरपुर से 14, कांगड़ा से 10, शिमला से 7, कुल्लू से 5, ऊना से 4, बिलासपुर से 2, लाहुल स्पीति में 2, सिरमौर में एक और किन्नौर जिला से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
आज 6 की गई जान
हिमाचल में आज चार जिलों में 6 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है। इसमें मंडी और शिमला में दो दो लोगों की और कांगड़ा और बिलासपुर में एक एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। मंडी में 82 वर्षीय ओर 90 वर्ष के व्यक्ति की जान गई है। जबकि शिमला में 76 और 60 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। इसी तरह से कांगड़ा जिला में 75 वर्षीय महिला और बिलासपुर जिला में 58 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

