-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में अब तक जांच को आए 1611 सैंपल, कितने नेगेटिव-जानिए
Last Updated on May 28, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज अब तक 1611 कोरोना (Corona) सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 269 नेगेटिव पाए गए हैं। 1342 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में अब तक कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का कुल आंकड़ा 276 हो गया है। साथ ही 200 एक्टिव केस हैं। अब तक 71 लोग कोरोना से जंग जीते हैं। पांच की मृत्यु हुई है। हमीरपुर (Hamirpur) जिला में सबसे अधिक 93 मामले हैं। इसमें 84 एक्टिव हैं। 8 लोग ठीक हुए हैं और एक मृत्यु हुई है। कोरोना मामलों में कांगड़ा (Kangra) जिला दूसरे नंबर पर है। कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 65 है और 46 एक्टिव केस (Active Case) हैं। 18 लोग ठी हुए हैं। एक की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: Sirmaur में मां-बेटी की Corona रिपोर्ट फिर आई पॉजिटिव, अब दोबारा Check होंगे सैंपल
ऊना जिला में 15 तो सोलन में 14 एक्टिव मामले
ऊना (Una) जिला में 32 मामले अब तक सामने आए हैं। इसमें 15 एक्टिव हैं। 17 लोग ठीक हुए हैं। सोलन जिला में 23 मामलों में 14 एक्टिव हैं। 9 लोग कोरोना से जंग जीते हैं। इसमें हिमाचल से बाहर चले गए चार लोग भी शामिल हैं। जोकि दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करवाकर ठीक हुए हैं। बिलासपुर में 18 में से 14 एक्टिव केस हैं। चार लोग ठीक हुए हैं। चंबा (Chamba) में 20 में से 9 एक्टिव केस हैं। 11 लोग कोरोना से जंग जीते हैं। कुल्लू में एक ही मामला अब तक सामने आया है। मंडी में 11 में से 8 एक्टिव केस हैं। एक मरीज ठीक हुआ है और दो की मृत्यु हुई है। शिमला (Shimla) में 9 में से 7 मामले एक्टिव हैं। एक मरीज ठीक हुआ है और एक की मृत्यु हुई है। सिरमौर जिला में चार में से दो मामले एक्टिव हैं। दो मरीज ठीक हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: इस जिला में अब छोटी दिवाली पर 13 नवंबर को होगा Local Holiday
कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं 32448 लोगों के सैंपल
हिमाचल में अब तक 32448 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 30794 नेगेटिव रहे हैं। 276 ही पॉजिटिव आए हैं। 1378 की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें पिछले कल के 36 पेंडिंग सैंपल भी शामिल हैं। हिमाचल में अब तक 39806 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। इसमें 14908 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं। साथ ही 24898 निगरानी में हैं।