-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में भयानक हुआ कोरोना, आज पांच की मौत, 169 लोग पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल में कोरोना महामारी लोगों की जान ले रही है। आज यानी सोमवार को पांच लोगों की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से मौत हुई है। सोमवार को सामने आई स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार आज 169 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं आज 195 कोरोना संक्रमित आज पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में आज दिन तक की बात करें तो अब तक दो लाख 21 हजार 604 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं आज तक दो लाख 16 हजार 608 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। आज तक प्रदेश में 3709 लोगों की कोरोना महामारी से जान गई है। वहीं प्रदेश में मौजूदा समय में 1270 लोग कोरोना संक्रमण का इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में कोरोना के साथ डेंगू के बढ़ने लगे मामले, जाने-क्या कहता है स्वास्थ्य विभाग

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज सबसे अधिक कोरोना मामले कांगड़ा जिला से सामने आए हैं। आज कांगड़ा में 86 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही हमीरपुर में 45, मंडी में 21, बिलासपुर में 9, शिमला में 3, कुल्लू में 3 और सोलन में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही आज ठीक होने वालों में हमीरपुर जिला से 70, कांगड़ा से 60, मंडी से 32, शिमला (Shimla) से 11, बिलासपुर से 10, ऊना से 7, कुल्लू से 3, सोलन से एक और कुल्लू से भी एक कोरोना पॉजिटिव पूरी तरह से ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: छात्रों के कोरोना संक्रमित आने पर 48 घंटे के लिए बंद होगा स्कूल
हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग ने 6783 लोगों के सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच को लिये गए थे। जिसमें से 168 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई है। वहीं 6611 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जबकि 4 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
आज पांच की गई जान
हिमाचल में आज पांच लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जिसमें तीन लोगों की मौत कांगड़ा (Kangra) जिला में हुई हैं। कांगड़ा में आज 87 वर्षीय और 75 वर्षीय पुरुष जबकि एक 43 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसके अलावा मंडी में एक 87 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा है। ऊना में भी एक 82 वर्षीय पुरुष की जान गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

