-
Advertisement
कोरोना अपडेटः हिमाचल में पुलिस और ITBP के जवान सहित 17 पॉजिटिव
Last Updated on July 6, 2020 by
शिमला। हिमाचल में रविवार को कोरोना (Corona) के 17 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 28 लोग ठीक हुए हैं। ऊना जिला से सात, कांगड़ा से 5, कुल्लू और सोलन से दो-दो व मंडी से एक मामला सामने आया है। सोलन व हमीरपुर के आठ-आठ, कांगड़ा जिला के सात, बिलासपुर के तीन, मंडी और ऊना का एक-एक मरीज ठीक हुआ है। कुल आंकड़ा 1063 हो गया है। हिमाचल में एक्टिव केस 315 हैं। अब तक 728 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में नौ की मृत्यु हुई है। हिमाचल में 1440 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1400 नेगेटिव रहे हैं। 27 की रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार के सैंपल में से 13 पाॅजिटिव मामले हैं। बाकी केस पिछले कल के पेंडिंग सैंपल (Pending Sample) से हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal के जवान की कोलकाता में कोरोना से मौत, अगले वर्ष होना था सेवानिवृत्त
कुल्लू में कोरोना के 2 मामले पॉजिटिव
कुल्लू जिला में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। आईटीबीपी के 43 वर्षीय जवान की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जो 12 दिन पहले दिल्ली से कुल्लू लौट था। आईटीबीपी जवान को संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन क्वारंटाइन पीरियड अवधि पूरा कर रहा है। जवान की कोरोना जांच रिपोर्ट आई। वहीं भुंतर दियार के पति पत्नी 29 जून को राजस्थान जयपुर से कुल्लू लौटे थे। जिनको होम क्वारंटाइन किया था। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले कल सैंपल लिए थे, जिसमें 42 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई है, जबकि पति का सैंपल रिजेक्ट हो गया है। कोरोना पॉज़िटिव आईटीबीपी जवान और महिला को आइसोलेशन सेंटर में रेफर किया जा रहा है। सोलन के परवाणू में 42 वर्षीय व्यक्ति पाॅजिटिव पाया गया है। दूसरा 44 वर्षीय संक्रमित पाया गया है। यह क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) कालूझंडा में था।
कांगड़ा में बाप बेटी सहित 5 पॉजिटिव, 7 हुए ठीक
कांगड़ा (Kangra) जिला की तहसील जवाली के खैरियां में 52 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 25 साल की बेटी पॉजिटिव पाई गई है। यह पहले से पॉजिटिव आए मामले के संपर्क वाले हैं। स्पेल तहसील जवाली की 46 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला 16 जून को दिल्ली (Delhi) से लौटी है। इसके अलावा तहसील देहरा के बिलासपुर (Bilaspur) गांव की 25 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव पाई गई है। युवती 19 जून को लुधियाना से लौटी है। इन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पहले कांगड़ा जिला में रजोट रक्कड़ तहसील बैजनाथ का 61 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया था। व्यक्ति 27 जून को मुंबई से बाई एयर कांगड़ा पहुंचा था और परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में था। व्यक्ति के धर्मशाला शिफ्ट किया गया है। वहीं, हारचक्कियां का 45 वर्षीय व्यक्ति, त्रिलोकपुर का 48 वर्षीय व्यक्ति, सदवां की 27 वर्षीय युवती, छतरी का 19 वर्षीय युवक, चकोली बैरी का 28 वर्षीय युवक और कोना धीरा का 32 वर्षीय युवक ठीक हुए हैं। यह कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) डाढ़ में हैं। वहीं जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती चड़ी की 43 वर्षीय महिला भी ठीक हो गई है। सभी ठीक हुए लोगों को घर भेजा रहा है और अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे।
ऊना शहर के वार्ड नंबर सात के चार युवक संक्रमित
ऊना। जिला में 7 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। एक संक्रमित की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पहले चार मामले ऊना शहर के वार्ड 7 के हैं, जिसमें 21, 30, 33 और 16 वर्षीय युवक पॉजिटिव आए हैं। यह पहले संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। पांचवां मामला उपमंडल बंगाणा के भलौन गांव का है। 40 साल का पुरुष पॉजिटिव पाया गया है। यह 29 जून को दिल्ली से लौटा था। छठा पॉजिटिव मामले में अंब के नेहरियां गांव का 32 वर्षीय पुलिस जवान पॉजिटिव पाया है। यह ऊना ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। सातवां मामला ऊना उपमंडल के अप्पर कोटला कलां का है। यह 41 वर्षीय पुरुष जालंधर से लौटा था। आज एक माइग्रेटेड इन संक्रमित का फॉलोअप भेजा गया था, जो नेगेटिव रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group