- Advertisement -
नाहन। उपमंडल संगड़ाह में बहने वाली पालर खड्ड में एक किशोर नहाते समय डूब गया (drowned) है। खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन (Search Operation) जारी था। जानकारी के अनुसार उपमंडल के मंडोली गांव का 17 वर्षीय अभिषेक पुत्र इंद्र सिंह खड्ड में नहाते वक्त में डूब गया। बताया जा रहा है कि किशोर अपने कुछ साथियों के साथ खड्ड में नहाने उतरा था। इस दौरान वह खड्ड में डूब गया। आशंका जताई जा रही थी कि किशोर खड्ड के भंवर में फंस गया।
स्थानीय लोगों ने किशोर की मौत की आशंका जताते हुए कहा कि किशोर खड्ड के बाखन नामक स्थान पर डूबा, जहां भंवर है। स्थनीय लोगों के अनुसार खड्ड में लापता किशोर अपनी बहन कविता के घर गांव देवामानल गया था, जहां से अन्य लड़कों के साथ पालर खड्ड में नहाने गया था। उधर, डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने बताया कि मौके पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। फिलहाल, अभी तक किशोर नहीं मिला है। अब गोताखोरों की मदद ली जाएगी। गोताखोरों को इसकी सूचना दे दी है। कल सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
- Advertisement -