-
Advertisement
Corona Update: डीएसपी के ड्राइवर सहित हिमाचल में आज 19 पॉजिटिव, 39 लोग हुए ठीक
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 19 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 39 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हुए हैं। ऊना जिला से 6, किन्नौर से चार, हमीरपुर से तीन, चंबा और कांगड़ा (Kangra) से दो-दो, मंडी और सोलन (Solan) से एक-एक मामला सामने आया है। वहीं, कांगड़ा के 17, हमीरपुर के 9, शिमला और ऊना के चार-चार, सोलन और सिरमौर के दो-दो और चंबा का एक मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1033 पहुंच गया है। अभी 339 एक्टिव मामले हैं। अब तक 675 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें चार हिमाचल के बाहर जाकर इलाज करवा ठीक हो चुके लोग भी शामिल हैं, जोकि सोलन जिला के खाते में हैं। हिमाचल में आठ की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज 1565 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1431 नेगेटिव रहे हैं। 124 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में 10 ही पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: कांगड़ा के मैक्लोडगंज से दो नए मामले, आज 17 मरीज हुए ठीक

ऊना में आज जांच को भेजे गए 207 सैंपल में से 6 नए पॉजिटिव मामले पाए गए हैं, जबकि एक संक्रमित का फॉलोअप सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। 196 सैंपल नेगेटिव आए हैं, जबकि 4 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल भी नेगेटिव पाए गए हैं। पहला पॉजिटिव मामला ऊना शहर के वार्ड नंबर 7 का है। दूसरे मामले उपमंडल अंब के घंघरेट का 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है, जोकि मुंबई से लौटा था। वहीं तीसरा पॉजिटिव मामला भी उपमंडल अंब के घंघरेट का ही है। 63 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह भी मुंबई से लौटा था। उपमंडल गगरेट के गोंदपुर बनेहड़ा में संक्रमित के संपर्क में आया 34 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया है। उपमंडल गगरेट के ही गांव गोंदपुर बनेहड़ा में संक्रमित के संपर्क में आया 11 साल का बच्चा संक्रमित पाया गया है ।एक पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव आया है। यह पुलिस कर्मी डीएसपी अंब का ड्राइवर है, इसकी आयु 55 वर्ष है। वहीं, डीएसपी अंब और पीएसओ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
कांगड़ा के मैक्लोडगंज में दो कोरोना पॉजिटिव
कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) के दो नए मामले सामने आए हैं। वहीं, आज 17 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक भी हुए हैं। कांगड़ा जिला में मैक्लोडगंज की 26 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। यह युवती 23 जून को दिल्ली से लौटी है। तिब्बतन रिसेप्शन सेंटर में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में थी। युवती को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा मैक्लोडगंज में ही 60 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित पाया गया है। बुजुर्ग को धर्मशाला शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा थुरल का 59 वर्षीय, गगल खोली धीरा का 58 वर्षीय, झयोल धर्मशाला (Dharamshala) का 52 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है। इसके अलावा बियारा पंचरूखी का 26 वर्षीय युवक, धाना बैजनाथ की 29 वर्षीय युवती और भुलाणा का 27 वर्षीय युवक भी कोरोना से जंग जीता है। यह सभी कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में थे।

इसके अलावा उतारापुर जयसिंहपुर की 43 वर्षीय महिला, कुरल पालमपुर (Palampur) की 19 वर्षीय युवती, पुड़वा धीरा का 32 वर्षीय युवक, टकोली घिरथां फतेहपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय महिला और 6 वर्षीय बच्ची भी ठीक हुए हैं। स्पेल जवाली का 19 वर्षीय युवक, लच्छू बनखंडी का 30 वर्षीय युवक, पासू धर्मशाला की 27 वर्षीय युवती भी कोरोना से जंग जीती है। यह सभी कोविड केयर सेंटर डाढ़ में थे। सुरानी खुड़ियां का 49 वर्षीय व्यक्ति और राक्ष का 32 वर्षीय युवक भी ठीक हुआ है। ठीक हुए 17 लोगों को घर भेजा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में अब तक थोड़ी आफत और बड़ी राहत- जानने के लिए पढ़ें खबर
जिला चंबा (Chamba) में एक व्यक्ति किहार के सालवां क्षेत्र का रहने वाला है। 47 वर्षीय यह व्यक्ति नोएडा (Noida) से घर लौटा था और होम क्वारंटाइन (Home quarantine) में था। बुधवार को इस का सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव (Positive) पाया गया है। दूसरा मामला पुखरी के मसरुंड का है। यहां पर 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति भी हाल ही में दिल्ली से चंबा लौटा था और पेड क्वारंटाइन था। मंडी के गुम्मा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। एक 26 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। युवती 26 जून को दिल्ली (Delhi) से लौटी है।

