-
Advertisement
कृतिका के सिर सजा ‘मिस हिमाचल 2020’ का ताज
Last Updated on December 15, 2020 by Sintu Kumar
मंडी के सुंदरनगर की 19 वर्षीय युवती कृतिका ठाकुर ने मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन हमीरपुर के बसंत रिजॉर्ट में किया गया था। कोरोना के चलते प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन किया गया था। इस प्रतियोगिता में 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें मिस हिमाचल का ताज कृतिका के नाम सजा है जबकि, रून्जन रामता पहली रनरअप और रेणुका चौहान सैकेंड रनरअप रहीं।विजेता कृतिका ने बताया कि उन्होंने ‘लैट्स टॉक अबाउट इटट के नाम से सोशल मीडिया पर एक मुहिम चलाई है, जो लड़कों और लड़कियों सभी के लिए है। उन्होंने कहा कि इसमें जैंडर के बारे में बात की गई है और वो मानती हैं कि लड़का और लडकी एक समान है। कृतिका ने इस थीम को लेकर ही प्रतियोगिता में डांस परर्फोमेंस दी प्रथम स्थान हासिल किया।