-
Advertisement
अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रै#श, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर थे सवार
Air India Plane Crash: अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया।
100 शव निकाले जाने की खबर
यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव निकाले जाने की खबर है। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।
दोपहर 1.38 बजे भरी थी उड़ान
एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।
अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर थे सवार #Ahmedabad #Planecrash #Ahmedabad #Gujarat #VijayRupani pic.twitter.com/XTxr29y0cM
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) June 12, 2025
दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी
हादसे के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और हादसे की जानकारी ली।अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है।
एयरपोर्ट पर ऑपरेशन फिलहाल बंद
विमान के कैप्टन सुमीत सब्बरवाल थे। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। उनके पास 8200 घंटे का उड़ान का अनुभव था। को-पायलट के पास 1100 घंटे का उड़ान का अनुभव था। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि प्लेन हादसे को देखते हुए एयरपोर्ट पर ऑपरेशन फिलहाल बंद कर दिया गया है।
पंकज शर्मा
