-
Advertisement
मैदान बना स्वीमिंग पूल, टिम डेविड बारिश में लोट-पोट होकर खूब नहाए
Tim David Swimming in Chinnaswamy: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के चलते स्थगित हुआ आईपीएल दोबारा से शुरू होने जा रहा है। 17 मई से फैंस एक बार फिर से अपनी फेवरेट टीमों को खेलता देख पाएंगे। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। इस मैंच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी वहां पहुंच चुके हैं। मैच से एक दिन पहले वहां बरसात हुई है। इस बारिश में भी आरसीबी के ऑलराउंडर टिम डेविड मस्ती करने में लग गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Tim David ❌
Swim David ✅Bengaluru rain couldn’t dampen Timmy’s spirits… Super TD Sopper came out in all glory. 😂
This is Royal Challenge presents RCB Shorts. 🩳🤣#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2025 pic.twitter.com/PrXpr8rsEa
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 16, 2025
स्टेडियम को डेविड ने बनाया स्विमिंग पूल
भारी बारिश के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम पूरी तरह से पानी से भर गया। इस मौके पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी टिम डेविड ने तैराकी करनी शुरू कर दी। बारिश के बाद यह खिलाड़ी जमकर मौज मस्ती करते हुए नजर आने लगा। वो मैदान पर स्विमिंग करने के बाद दोबारा ड्रेसिंग रूम में जाते हैं। उन्हें देख अंदर मौजूद सभी प्लेयर्स हंसने लगते हैं। साथ ही, उनका जोरदार तालियों के साथ स्वागत भी किया जाता है। लोग उनके इस अनोखे मस्ती को खूब पसंद कर रहे हैं।
आरसीबी का धमाकेदार प्रदर्शन
इस बार आईपीएस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। टीम 11 में से 8 जीत के साथ 16 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। हर मैच में कोई ना कोई बड़ा मैच विनर निकलकर सामने आया है। चाहे विराट कोहली हों, फिल सॉल्ट, देवदत्त पड्डिकल, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रोमारियो शेपर्ड सभी अलग-अलग मुकाबले में हीरो रहे हैं।
पंकज शर्मा
