-
Advertisement
मणिमहेश यात्रा पर रोक: पत्थर गिरने से श्रद्धालु की मौ#त, शिमला में युवती की गई जान
Himachal Cloudburst : हिमाचल के कई इलाकों में बारिश ने तबाही मचा रखी है। प्रदेश के कई जिनों में जगह-जगह भूस्खलन से खासा नुकसान हुआ है। नदी-नाले उफान पर है। इसी बीच चंबा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हड़सर से आगे की यात्रा पूरी तरह से बंद कर दी है। चंबा और शिमला में आज दो लोगों की मौत हो गई। भरमौर में मणिमहेश यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु पर पहाड़ी से पत्थर गिरे और उसकी मौत हो गई। हादसा मणिमहेश में गोई नाला नामक स्थान पर हुआ है।मृतक की पहचान 41 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र गोपी चंद निवासी गांव डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
बादल फटने से निरमंड की कुर्पण खड्ड और रामपुर की गानवी खड्ड ने भारी तबाही मचाई हुई है। गानवी में बाढ़ से दो शेड और एक पुल बह गया। गानवी बस स्टैंड की दुकानों में पानी घुस गया। गानवी बाजार जलमग्न है। दो बिजली प्रोजेक्ट बंद पड़े हुए हैं। #Cloudburst #Nirmand #Rampur #GanviKhad pic.twitter.com/BIKfcvO9AO
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 14, 2025
शिमला के रामपुर में भी खोल्टी नाला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतक की पहचान तकलेच के रहने वाले मीर हमजा की बेटी मीरा के तौर पर हुई। पत्थर लगने के बाद उसे एम्बुलेंस में खनेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
किन्नौर जिले के पूह के होजो नाले में बाढ़, टेंशन में हिमाचल#kinnour #flood #himachal pic.twitter.com/MozdVcFiVW
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 14, 2025
शिमला, कुल्लू, सोलन और सिरमौर जिले में भी भारी बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइड हुए। इससे 1 नेशनल हाईवे समेत 395 सड़कें बंद हो गईं। शिमला और कुल्लू जिले में अलग-अलग जगहों पर 20 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं।
मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और मंडी जिला में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा। मगर प्रदेश के कई भागों में हल्की बारिश जारी रहेगी।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
