-
Advertisement
Kotkhai में फटा बादल, पेट्रोल पंप कर्मियों ने भागकर बचाई जान,Una के स्कूल बंद
Cloudburst In Kotkhai : हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीती रात को भारी बारिश हुई। कोटखाई (Kotkhai) के खलटूनाला के पीछे पहाड़ियों में रात करीब तीन बजे (Cloudburst) बादल फटने से नाले में मलबा आ गया। इसके यहां 6 से ज्यादा गाड़ियां और आधा पेट्रोल पंप मलबे में (Petrol Pump Buried Under Debris) दब गया। पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। रात को तेज बारिश के बीच मचे तांडव में आए मलबे के बीच शिमला व कुल्लू जिले में तीस से ज्यादा गाड़ियां दबी हुई है। बारिश के रौद्र रूप को देखते हुए ऊना के स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है,वहीं रामपुर बाजार को खाली करवा लिया गया है। समूचे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।
कोटखाई के खलटूनाला के पीछे पहाड़ियों में रात करीब तीन बजे बादल फटने से नाले में मलबा आ गया। इसके यहां 6 से ज्यादा गाड़ियां और आधा पेट्रोल पंप मलबे में दब गया। पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। @Indiametdep @moesgoi @HPSDMA #Mosam #Cloudbrust pic.twitter.com/2s9p0TxTqd
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 14, 2025
कांगड़ा-चंबा व मंडी में आज भारी बारिश
कांगड़ा-चंबा व मंडी (Mandi) में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी हुआ है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इसी तरह 15 से 19 अगस्त तक किन्नौर व लाहुल.स्पीति को छोड़ अन्य सभी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी हो रखा है। इससे पहले बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद शिमला शहर में हल्की वर्षा शुरू हुई और रात भर वर्षा होती रही। प्रदेश के अन्य जिलों में भी रातभर बारिश हुई है।
-संजू

