-
Advertisement
बाइक फिसलने से 1 और बैल से टकराकर दूसरे बाइकर की मौत
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते कुठार कलां में बाइक स्किड (Bike Skidded) होने से युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान चेतन पुत्र सुखदेव सिंह निवासी अबादा बराना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक चेतन गुरुवार रात को कुठार कलां में बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक स्किड हो गई। हादसे में चेतन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में युवक की मौत हो गई।
यह भी पढ़े:बर्थडे पार्टी मनाने दोस्तों के साथ गया था, चलती गाड़ी से गिरा-गई जान
दूसरा मामला उपमंडल गगरेट का है, जहां पर आवारा बैल की बाइक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में 40 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान यूसफ पुत्र वीर मुहम्मद निवासी लोहारली के रूप में हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिय है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों को लेरक जांच कर रही है।